जयनगर। प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर के प्राचार्य रामानुज सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार रामानुज सिंह (50 वर्ष) दिन में करीब ढाई बजे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। लिपिक सुभाष यादव, मुकेश शर्मा एवं चपरासी बहादुर पासवान भी अपने-अपने कार्य में लगे थे। एकाएक कार्यालय से धुआं निकलने लगा। तब लिपिक एवं चपरासी ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं आने पर कार्यालय का दरवाजा उन्होंने तोड़ दिया। कमरे में प्राचार्य जली अवस्था में मृत पाये गये। रामानुज सिंह गिरिडीह जिला…
Author: azad sipahi
धनबाद। इस कड़ाके की ठंड में अभी कोयलांचल ठीक से जागा भी नहीं था कि सीबीआइ की विशेष टीम की छापामारी की खबर ने समूचे धनबाद में गर्माहट पैदा कर दी। कोयले के काले खेल में गड़े अपराध के मुर्दों को एक बार फिर उखाड़ने में धनबाद सीबीआइ की विशेष टीम जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीएल बस्ताकोला के पूर्व महाप्रबंधक सह इजे एरिया के महाप्रबंधक पीके दुबे समेत बीसीसीएल के तीन अधिकारियों के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ की टीम ने दस्तक दी। जोड़ापोखर थाना के निकट दुबे के आवास में सीबीआइ टीम की छापामारी…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव की अध्यक्षता में गठित हाईलेवल कमेटी के साथ पारा शिक्षकों की वार्ता विफल रही। शिक्षा मंत्री के कार्यालय कक्ष में लगभग दो घंटे तक चली वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका। एक तरफ पारा शिक्षक जहां स्थायीकरण से कम में तैयार नहीं हैं वहीं शिक्षा मंत्री ने यह कहा कि पारा शिक्षक पहले हड़ताल तोड़ें तब उनकी बातों पर विचार होगा। वार्ता में पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों को एक बार फिर जोरदार तरीके से रखा। बता दें कि गुरुवार को ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों…
मेदिनीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डे पर आयेंगे। यहीं से वह उत्तर कोयल परियोजना सहित पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और चाइबासा से जुड़ी छह योजनाओं की आन लाइन आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री विशेष चॉपर से चियांकी हवाई अड्डे पर बने हेलीपैड पर सुबह 10.50 बजे उतरेंगे। हेलीपैड के पास पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जायेगा। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए वह सड़क मार्ग से 10.55 बजे रवाना होंगे और कार्यक्रम स्थल पर 11 बजे पहुंचेंगे। 11 से 12 बजे तक प्रधानमंत्री शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा…
चतरा। बिहार और झारखंड के सीमावर्ती वशिष्टनगर थाना क्षेत्र में कौलेश्वरी जोन के कुरखेता जंगल में शुक्रवार सुबह माओवादियों और कोबरा बटालियन के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान एक माओवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। साथ ही एक इंसास राइफल भी बरामद किया गया है। माओवादियों के खिलाफ अभियान में कोबरा बटालियन और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान खत्म हो गया है। एएसपी निगम प्रसाद ने मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गये माओवादी की डेडबॉडी पुलिस के कब्जे में है। उसकी पहचान नहीं हुई है। डेडबॉडी को लेकर पुलिस…
रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अगले शुक्रवार यानी 11 जनवरी को अपना फैसला सुनायेगा। करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के दौरान लालू के वकील कपिल सिब्बल ने उनकी बिमारियों और उम्र का हवाला दिया। वहीं, सीबीआइ के वकील ने लालू की जमानत याचिका का विरोध किया। लालू ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में हस्तक्षेप याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी। लालू की ओर से दायर याचिका याचिका में कहा गया है कि देवघर, चाईबासा एवं दुमका कोषागार से…
गुमला। चैनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने परमवीर अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने 18 वीरांगनाओं और चार दिव्यांगों को सम्मानित किया। इससे पहले सांस्कृतिक नृत्य के जरिए रावत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना भी मंच पर मौजूद थीं। रावत ने इस दौरान अलबर्ट एक्का की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। दोपहर करीब एक बजे वे रांची के लिए रवाना हो गये। बलमदीना एक्का को दिया धन्यवाद बिपिन रावत ने परमवीर अलबर्ट…
रांची। रिम्स के पेइंग वॉर्ड में इलाज करा रहे लालू प्रसाद को सुरक्षा कारणों से दूसरे या फिर तीसरे तल्ले पर शिफ्ट किये जाने को लेकर डॉक्टर अभी एकमत नहीं हो पाये हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें शिफ्ट किये जाने में कई पहलू है, जिस पर विचार किया जा रहा है। जहां तक ऊपरी तल्ले में शिफ्ट किये जाने की बात है, तो लालू प्रसाद हार्ट के मरीज हैं। अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई तो उन्हें नीचे लाने में लिफ्ट का उपयोग करना पड़ेगा। अगर लिफ्ट नहीं चली या फिर और कोई परेशानी हुई,…
नयी दिल्ली। मैगी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। साल 2015 में मैगी को लेकर हुआ विवाद गुरूवार को एक बार फिर तब गरमा गया जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मैगी बनाने वाली नेस्ले कंपनी के वकीलों ने ये बात मान ली कि 2015 में मैगी में लेड यानि सीसा की मात्रा तय सीमा से ज्यादा थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तीन साल बाद इस मामले में फिर से कार्रवाई की इजाजत भी सरकार को दी है। जिससे नेस्ले को बड़ा झटका लगा है। अब एक बात साफ है कि 2015 में…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास पारा टीचरों की समस्या के समाधान के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पारा टीचरों से अपील की कि वे काम पर लौट आयें। सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही है। नियुक्ति नियमावली के लिए सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। शिक्षा मंत्री नीरा यादव के नेतृत्व में समिति बनायी गयी है। इसमें विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त आयुक्त सुखदेव सिंह और शिक्षा सचिव एपी सिंह को शामिल किया गया है। उच्च स्तरीय समिति टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए नयी नियमावली बनाने पर विचार करेगी।…
रांची। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा है कि जलेश्वर महतो के कांग्रेस में जाने से पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे झारखंड में पार्टी मजबूत ही होगी, क्योंकि जलेश्वर पार्टी अध्यक्ष की जवाबदेही का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे थे। विधायक आवास सभागार में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर ली जायेगी। प्रदेश प्रभारी ने लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात भी कही। पार्टी पहले भी झारखंड…