Author: shivam kumar

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा है कि प्रथम चरण के बाद एनडीए खेमे में भारी गमगीन माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के सीसीटीवी बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। साथ ही अभी मुख्यमंत्री आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के ईडी के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर…

Read More

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में रविवार की देर शाम व्यापारी श्याम भीमसरिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों की ओर से की गई गोलीबारी और 4 लाख रुपये लूट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को अपना विरोध जताते हुए बाजार समिति की तमाम दुकानें बंद रखी। साथ ही बाजार समिति के मुख्य गेट पर बैठ कर न सिर्फ धरना दिया, बल्कि घटना के विरोध में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। सोमवार को घटना के विरोध में कृषि बाजार समिति के व्यापारियों ने मंडी परिसर स्थित सभी 417 दुकानों को बंद रखा और…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी अधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान मतदाता सूची का 2003 की मतदाता सूची के साथ अधिकतम मिलान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के…

Read More

नवादा। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत रामपुर बलुआ गांव में सोमवार को महादलित परिवार से आने वाले एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। नदी के किनारे मृतक का शव पानी में पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम रामपुर बलुआ गांव निवासी स्वर्गीय छोटन चौधरी के लगभग 60 वर्षीय पुत्र कपिल चौधरी खजूर पेड़ से ताड़ी की चुआई करने निकले। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों द्वारा खोजबीन प्रारंभ किया गया। परन्तु पता नहीं चला सका। शव को गांव स्थित बघेल नदी किनारे पानी में मिला।मृतक का चेहरा क्षत विक्षत था।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल ऊपर नीचे होती रही, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश होने के बावजूद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 नवंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में छह कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से चार आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि शेष दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किए गए चार कंपनियों के आईपीओ में भी 10 और 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो सात कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 11…

Read More

पटना। मोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी। यही जोड़ी बिहार को देश के नंबर वन राज्य बनाएगी। जब केंद्र में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और लालू की सरकार थी, तब आतंकवादी हमारी धरती पर अपनी मर्ज़ी से हमला करते थे। इसके उलट, अब हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मार रहे हैं। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने राजग उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के अंतिम दिन सासाराम, न्यू स्टेडियम में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थें। केंद्रीय गृह मंत्री ने जाेर देकर कहा कि “भविष्य में…

Read More

मधुबनी। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हरिभूषण ठाकुर बचौल के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कि यह क्षेत्र संवेदनशील है। इसे घुसपैठियों की लांचिंग पैड नहीं बनने देना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजद और कांग्रेस बाहरी लोगों को घुसाकर स्थानीय लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हरिभूषण ठाकुर को स्पष्ट बहुमत से जिताना है ताकि क्षेत्र का सुरक्षा और विकास…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का रविवार को अंतिम दिन है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार शाम 5 बजे तक प्रचार प्रसार पूरी तरह थम जाएगा। जैसे-जैसे समय बीतता गया, प्रत्याशी और दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रविवार को मुसाबनी में बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने क्रॉसिंग से भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने…

Read More

रांची। राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में शनिवार रात एक ग्रामीण चिकित्सक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। गांव में लंबे समय से लोगों का इलाज कर रहे एक ग्रामीण चिकित्सक (बंगाली डॉक्टर) सपन दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना को दो अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक बंगाली डॉक्टर गांव में कई वर्षों से चिकित्सकीय सेवा दे रहा…

Read More