Browsing: झारखंड

नियमों के उल्लंघन में तबलीगी जमात पर झारखंड में शिकंजा कसने लगा है। जमात से जुड़े 38 विदेशी मौलानाओं के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर धर्म प्रचार करने के आरोप में रांची, जमशेदपुर और धनबाद में एफआइआर दर्ज की गयी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना के मरीज काफी विलंब से मिले हैं। कोरोना एक आपदा है। यह कल क्या रूप लेगा, कितना भयावह होगा। कितना खतरनाक होगा या फिर खत्म हो जायेगा, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, तो कोरोना के प्रभाव को देखते हुए समय के अनुरूप ही इस पर फैसला होगा कि लॉकडाउन को खोला जाये या फिर कंटीन्यू किया जाये।