राजनीति केवल अवसरवादिता का खेल नहीं है। यदि ऐसा होता, तो राजनीतिक दलों के लिए अवसरों की कमी कभी नहीं रही, लेकिन बहुत से अवसर पर इसका लाभ उठाने की उन्होंने नहीं सोची, क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम ठीक नहीं होते। झारखंड में भाजपा शायद राजनीति के इस गूढ़ मंत्र को भूल गयी है। तभी पार्टी ने अपने बाहुबली विधायक ढुल्लू महतो के पक्ष में बयान देकर पूरी पार्टी को नये विवाद में डाल दिया है। राज्यसभा चुनाव में पार्टी के विधायकों का अभी क्या महत्व है, इसे तो आसानी से समझा जा सकता है, लेकिन भाजपा ने एक ऐसा मु
Browsing: विशेष
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से दूरस्थ क्षेत्र लेह में फंसे 55 झारखण्डवासियों की आज हवाई मार्ग द्वारा राज्य वापसी हुई। रांची एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी को उनके गंतव्य के लिए बस से रवाना कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा लेह से सैकड़ों किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती दुर्गम नुब्रा घाटी से झारखण्ड के श्रमिक भाईयों का दूसरा जत्था हवाई मार्ग से रांची पहुंच गया। उन सभी को जोहार।
सोमवार को मंदिरों के खुलने पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर सुख समृर्दि की कामना की। इक्यावन शक्तिपीठों में प्रधान…
गुमला सदर अस्पताल के एक डॉक्टर और एक नर्स का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने की सूचना प्राप्त हो रही है। अगर ये सूचना सही है, तो मान लीजिए अब जिला मुख्यालय में खतरे की घंटी बज चुकी है। इस सूचना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। जहां डॉक्टरों के बीच इस बात को लेकर भय उत्पन्न है। वही अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा है।
24 मार्च को जब कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया गया था, झारखंड में संक्रमण का कोई मामला नहीं था। लेकिन आज यह संख्या एक हजार के पार जा चुकी है और अगले 24 घंटे में लॉकडाउन खत्म होने का पहला चरण, यानी अनलॉक-1 शुरू होनेवाला है। यह झारखंड के लिए बेहद खतरनाक और चिंतनीय स्थिति है, क्योंकि यहां जिस रफ्तार में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, राज्य की तबाही की आशंका उतनी ही बलवती हो
झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन गोवा में हो गया। 87 वर्षीय वेद मारवाह मणिपुर एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा दिल्ली पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मारवाह के निधन पर शोक जताया है। कहा है कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह जी के निधन की खबर से आहत हूं। झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी।
कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कोरोना जांच और इलाज के लिए क्या व्यवस्था की गयी है। प्रवासी मजदूर लाखों की संख्या में झारखंड लौट रहे हैं, वे अपने गांवों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में इतने लोगों की कोरोना जांच कैसे हो
धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड में सीआइडी ने अनुसंधान के बाद साजिश रचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं, उनमें कतरास के नीरज कुमार तिवारी, तेतुलमारी के रवि कुमार ठाकुर और सुनील कुमार चौधरी शामिल हैं। फर्जी गांजा बरामदगी मामले में निरसा थाना में मामला दर्ज है।
रांची। झारखंड में करे कोई और भरे कोई की कहावत सौ फीसदी चरितार्थ होती है। यही वजह है कि बड़े से बड़े मामलों में दोषी आइपीएस अधिकारियों तक जांच नहीं पहुंच पाती। उन्हें बचाने के लिए कई तरह की दलील दे दी जाती है। पुलिस महकमा जांच पर दो भाग में बंट जाता है। एक वैसे पुलिस अधिकारियों की लॉबी काम करने लगती है, जिनकी विश्वसनीयता पर हर बार सवाल खड़ा होता है। दूसरा वह गुट है, जो नियम की बात करता है और जिसकी छवि इमानदा
झारखंड को जब पहली बार राजनीति की प्रयोगशाला कहा गया, तो बहुत से लोगों को इस पर आपत्ति हुई, लेकिन दो दिन पहले जब राज्य विधानसभा में सदन की विभिन्न समितियों के सभापतियों और सदस्यों की बैठक में कहा गया कि राज्य के अधिकारी इन समितियों को तवज्जो नहीं देते, तो उस कथन की सत्यता का एहसास लोगों को हुआ। यह बात कल्पना से परे है कि राज्य की सबसे बड़ी पंचायत की समितियों को अधिकारी महत्व नहीं देते और उसके बुलावे पर उपस्थित होने की जहमत तक नहीं उठाते। यह झारखंड में ही संभव है, क्योंकि अपने स्थापना काल से ही इस राज्य में कई राजनीतिक प्रयोग हुए हैं। हालांकि पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद
झारखंड श्रमिक रोजगार समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को वीडिया कॉफ्रेसिंग के जरिये हुई। समिति के संयोजक राजीव रंजन प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सह संयोजक ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप सिंह एवं महेश कुमार मनीष भी उपस्थित थे। समिति की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि रा