रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को जरिया गांव से मुड़ामु जाने वाले रास्ते में बरामद किया हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की शिनाख्त मुड़ामु गांव निवासी देवनाथ सिंह के इकलौते पुत्र धनुर्धर सिंह (35 ) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस मौके पर
Browsing: विशेष
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम प्रकृति की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लें। आइये प्रकृति का सम्मान करें। हम आने वाली पीढ़ी के लिए वनों से आच्छादित झारखंड का निर्माणकरें। अपने हिस्से का पौधा लगायें और उसे सींच कर पेड़ बनायें।
लॉकडाउन के बीच मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। झारखंड की रहने वाली 3 लड़कियों को राजस्थान में कई बार बेचा गया और रेप किया गया। लड़कियों ने सड़क पर चल रहे प्रवासी मजदूरों के साथ किसी तरह प्रदेश बॉर्डर पार किया और बचने के लिए जंगलों में छिपी रहीं। यूपी की सीमा में वे फतेहपुर सीकरी के एक पुलिस आउटपोस्ट पर पहुंची, जहां से आगरा जिले की पुलिस ने उन्हें बचाया।
देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड से बाहर जानेवाले मजदूरों का पूरा आंकड़ा अब सरकार रखेगी। सरकार का मानना है कि बाहर जानेवाले लोगों की पूरी जानकारी उसके पास होनी चाहिए। इसलिए हमने फैसला किया है कि अब जो भी लोग बाहर जायें, तो उसकी पुख्ता जानकारी सरकार को दें, ताकि उनके हितों की सुरक्षा की जा सके।
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में सक्रिय नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते में शामिल रहे नक्सली राकेश मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा और महिला नक्सली चांदनी ने जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों कुचाई दस्ते के हैं और प्रेमी और प्रेमिका बताये जाते हैं। उन्होंने बताया कि हथियार छोड़ दोनों दस्ते से भाग निकले और सरेंडर कर दिया।
सवा दो महीने के लॉकडाउन के बाद झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। दो सीटों के लिए 19 जून को होनेवाले चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और इसी कारण सियासी दांव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड का यह पहला सियासी खेल है, जिसका मंच लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही सज गया था, लेकिन कोरोना ने इस पर अस्थायी रूप से पर्दा गिरा दिया था।
कोकर के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दिनों कोरोना से पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना से मरनेवालों की संख्या चार हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जिस कोरोना मरीज की मौत हुई है, वह कोकर का रहनेवाला है। बताया जा रहा है कि वह फौज से सेवानिवृत्त हुआ था।
देवघर में हृदय विरादक घटना हुई है। एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही मां और बहन की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने फरार नाबालिग लड़के को जसीडीह से पकड़ा है। साथ ही पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार भी किया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह सुबह दोनों शव को बरामद किया और कुछ ही देर बाद लड़के को जसीडीह से हिरासत में ले लिया है।
देवघर कचहरी मेन रोड में बर्णवाल धर्मशाला के समीप गोपाल बर्णवाल की पत्नी और बेटी की देर रात हत्या कर दी गयी। व्यवसायी गोपाल के अनुसार मां सुनीता देवी और बेटी भारती के साथ बेटा आर्यन ऊपर रूम में सोया था। सुबह गोपाल जब अपने नीचे रूम से उठ कर ऊपर गया तो दरवाजा खोलते ही मां-बेटी का खून से लथ पथ शव देखा।
कभी सिल्वर स्क्रीन पर दिखनेवाले पात्र की तरह झारखंड पुलिस की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। यदि आरोप सही है, तो कुछ अफसरों के कारण पुलिस महकमे पर से विश्वास उठ सकता है। धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े हर चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। सीआइडी की जांच जिस दिशा में बढ़ी है, उसमें कोयला तस्करों और कुछ पुलिस अफसरों के गठजोड़ का खुलासा होना लगभग तय है।