पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मांगी सूची रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। तीन वर्षों से जिलों में तैनात अफसरों के तबादले के बाद भी कुछ अफसर जमे हैं। अब पुलिस मुख्यालय ने भौतिक रूप से योगदान नहीं देनेवालों की सूची मांगी है। योगदान नहीं देनेवाले ऐसे पदाधिकारियों पर पुलिस मुख्यालय अनुशासनिक कार्रवाई करेगा। पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे के अंदर ऐसे पदाधिकारियों की सूची मांगी है, जो भौतिक रूप से योगदान नहीं दिया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय एसएसपी, एसपी समेत पुलिस के अन्य विंग के अधिकारियों…
Author: Akshay Prajapati
-रोटी, कपड़ा और मकान प्राथमिकता: चंपाई -मुख्यमंत्री ने गम्हरिया स्थित खरकई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के सतत विकास की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकाई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। सभी किसानों के खेतों में पहुंचायेंगे पानी: मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई-पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में पाइपलाइन…
जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 को रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों से जिला के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें लोकसभा-विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन वर्तमान में अपनी क्षमता पर 35-40 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लोकसभा का क्षेत्रफल काफी बड़ा होता है, इसलिए अभी इसमें कोई सहमति नहीं बनी है।…
पूर्व डीआइजी संजय रंजन समेत कइयों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छी सोच जरूरी है। ऐसे लोगों को एक मंच पर लाने की हमारी कोशिशें लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें सभी के विश्वास पर खरा उतरना है। सुदेश महतो गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान पूर्व डीआइजी संजय रंजन, उद्यमी कपिल कपूर, अधिवक्ता मेघा कपूर, डॉ प्रतीक वर्मा समेत कइयों ने सदस्यता ग्रहण की। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी…
मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर फोकस रांची। सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। रांची के दो दर्जन से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभायी। महामंत्री कर्मवीर सिंह ने वोट के महत्व पर चर्चा की। संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सांसद संजय सेठ के द्वारा रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रयासों की भी सराहना की। सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम की…
रांची। इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है। इसको लेकर जेएमएम महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये। विनोद पांडेय ने बताया कि झारखंडी अस्मिता से जुड़ी प्रमुख मांग और सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति आधारित बिल झारखंड विधानसभा से पास कर राज्यपाल के पास भेजा गया था। इसमें कुछ…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्ताव पारित किये गये। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कैबिनेट ने महिलाओं को चाइल्ड केयर लीव संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके तहत जिनके बच्चे 18 साल से नीचे हैं, उन महिला कर्मियों को चाइल्ड केयर लीव के तहत 730 दिनों तक का अवकाश मिल सकेगा। इसके साथ ही एकल पुरुष जिनके बच्चे हैं, उन्हें भी यह सुविधा दी जायेगी। इसके अलावा कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 फीसदी तक अनुदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसका…
आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 और सहायिकाओं को 4750 रुपये मिलेगा मानदेय: चंपाई रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये और सहायिकाओं को 4750 रुपये हर महीने मानदेय मिलेगा। वह खेलगांव स्टेडियम में सर्वजन पेंशन योजना कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने योजना के लाभुकों के बीच पहली किस्त की राशि हस्तांतरित की। इसका लाभ एक लाख 58 हजार 218 महिलाओं को मिला। इस अवसर पर मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को संवारने की…
रांची। योग-नेचुरोपैथी विभाग सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय योग प्रतियोगिता उमंग 2024 का समापन विवि परिसर में हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो गोपाल पाठक और विशिष्ट अतिथि प्रो नीलिमा पाठक उपस्थित हुए। प्रो गोपाल पाठक ने योग के महत्व और इसकी विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को इसे प्रतिदिन के अभ्यास में शामिल करने और इसे जन जागरण के तौर पर प्रचार करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि प्रो नीलिमा पाठक ने कर्मो में कुशलता को ही योग का पर्याय बताया। साथ ही उन्होंने अच्छी सोच और अच्छे कर्मों की उपयोगिता पर जोर…
रांची। सचिवालय सेवा संघ के द्वारा प्रोजेक्ट बिल्डिंग परिसर में नारेबाजी की गयी। संघ ने कहा कि संयुक्त सचिव के 24 पद और डिप्टी सेक्रेटरी के 41 पद सृजन पर सरकार ने सहमति दी थी, उसे वर्तमान में खत्म किया जा रहा है। इसके लिए कार्मिक सचिव पूरी तरह से जिम्मेवार हैं। संघ का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कार्मिक सचिव किसी के दबाव में काम कर रहे हैं और उनकी मंशा सचिवालय को आउटसोर्सिंग की ओर धकेलना की है, इसलिए मंशा पूरी होने नहीं देंगे। संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा…
रांची। मेडिका हॉस्पिटल ने कार्डियोलॉजी की सबसे जटिल प्रक्रिया टेवार में सफलता पायी है। उक्त जानकारी बुधवार को हॉस्पिटल ने पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि एक अत्यंत जटिल कार्डियोलॉजी प्रक्रिया है। थोरैसिक एंडोवास्कुलर आर्टेरियलरिपेयर (टेवार) में सफलता पाना बड़ी उलपब्धि है। यह प्रक्रिया एक गंभीर रोगी पर की गयी, जिसे रांची के अन्य तीन बड़े हॉस्पिटल ने इलाज के लिए स्वीकार नहीं किया था और रोगी को राज्य से बाहर ले जाने की सलाह दी थी। रोगी को शरीर की सबसे बड़ी धमनी, अवोर्टा, मेंदीवार फटने की गंभीर समस्या थी, आॅक्सीजन से चुरेशन गिर रहा था, रोगी असहनीय…