Author: Akshay Prajapati

रांची टू वाराणसी 12 मार्च से दौड़ेगी ट्रेन रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह वाराणसी तक चलेगी। प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका आनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने दी। डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओड़िशा के रेलयात्रियों को मिलेगा। ट्रेन की टाइमिंग ट्रेन रांची से सुबह 5.50 बजे खुलेगी और दोपहर 12.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी और रात…

Read More

रांची-खूंटी फोर लेन बाइपास रांची-खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क खूंटी। खूंटी जिला की वर्षों पुरानी बाइपास सड़क की मांग पूरी होने वाली है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटीवासियों को 10 मार्च को तीन सौगातें मिलेंगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची-खूंटी फोर लेन बाइपास, रांची-खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण और खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क का आनलाइन शिलान्यास करेंगे। रांची-खूंटी फोर लेन बाइपास रोड तुपुदाना से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची-खूंटी और चाइबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से खूंटी में हमेशा जाम और आये दिन सड़क दुर्घटना से…

Read More

एकता अधिकार मंच का जागरूकता रथ रवाना रांची। पिछड़ा वर्ग एकता अधिकार मंच का महासम्मेलन कल 10 मार्च को राजधानी में होगा। बता दे कि इससे पहले 2 मार्च शनिवार को छोटानागपुर प्रमंडलीय महासम्मेलन को लेकर मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका से जागरूकता अभियान रथ को केंद्रीय अध्यक्ष ब्रम्हदेव प्रसाद ने रवाना किया। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर पिछड़ा वर्ग के वंचित, शोषित, पीड़ित भाइयो को राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक रूप से जगाया जायेगा। सभी शिक्षा संस्थानों में जनसंख्या के आधार पर भागीदारी होनी चाहिए। यह लड़ाई तब तक लड़ी जायेगी, जब तक मांग…

Read More

एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति को समर्थन रांची। एचइसी मुख्यालय के समक्ष पिछले 51 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति को आजसू पार्टी के मजदूर संगठन अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने समर्थन दिया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने शुक्रवार को कहा कि श्रमिक की लड़ाई केवल बकाया वेतन और ठेका श्रमिकों का कांट्रेक्ट रिन्यूअल करने की नहीं, बल्कि एचइसी बचाने की भी है। देश को सुपर पावर बनाने में एचइसी का बड़ा योगदान है।

Read More

बलिदान दिवस पर किया नमन रांची। तिलेश्वर साहू के बलिदान दिवस पर आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान सचिव आशुतोष गोस्वामी ने कहा कि तिलेश्वर साहू पार्टी जुझारू नेता थे। उन्होंने आखिरी सांस तक गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज बुलंद की। उनके जीवन से हमें राज्यवासियों की नि:स्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा कि तिलेश्वर की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था। आज भले वो जीवित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और लोगों की सेवा करने की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के कार्यालय में गृह-कारा विभाग का स्वत: पदभार ग्रहण किया। इस पद की जवाबदेही पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा के साथ ही साथ नक्सल हिंसा नियंत्रण की है। इसके अलावा सैनिक कल्याण निदेशालय और केंद्रीय बजट का उपबंध, आवंटन का भी कार्य गृह सचिव के जिम्मे है। राजकमल के पास पूर्व से नगर विकास-आवास, उत्पाद-मद्यनिषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। इसके अलावा जुडको के सीएमडी और ग्रेटर रांची के सीएमडी का भी पदभार राजकमल संभाल रहे हैं।

Read More

14 दिन बाद लोगों के दबाव पर मुक्त किया गया नाबालिग पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज, मैनेजर गिरफ्तार भवनाथपुर। माइक्रो फाइनेंस बैंक ने एक महिला कर्जदार केनाबालिग लड़के को 14 दिनों तक बंधक बनाये रखा। महिला ने इस मामले में दो नामजद समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के शाखा प्रबंधक निगम यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकी कर्मचारी उमाशंकर तिवारी की तलाश की जा रही है। क्या है मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव निवासी संतोष राम की पत्नी आशा देवी समूह के माध्यम से सैटिन माइक्रो फाइनेंस…

Read More

पहाड़ी मंदिर से निकली शिव बारात रांची। महाशिवरात्रि पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर की ओर से सबसे पहली शिव बारात दोपहर 1.30 बजे निकाली गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी द्वारा महाआरती के साथ भव्य शिव बारात की शुरुआत हुई। शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से आरंभ होकर बानो मंजिल रोड, शनि मंदिर हरमू, गाड़ीखाना रोड, बकरी बाजार, कोतवाली थाना रोड, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची और वहां से वापस शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां…

Read More

विधायक और एनएचएआइ के आश्वासन पर सड़क जाम खत्म रांची। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि मांडर प्रखंड के अंतर्गत मुरगु में पुल और सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और निरंतर हो रही दुर्घटनाएं बहुत गंभीर बात है। कहा कि तीन दिनों के अंदर पुल पर बैरिकेडिंग करने के बाद उसे सुरक्षित बना दिया जायेगा। अगले डेढ़ महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के बाद पुल का निर्माण तेज गति से किया जायेगा। किसानों ने नारेबाजी करते हुए मांडर के राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया। इसके बाद विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं…

Read More

कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ नयी दिल्ली। देश के किसानों को डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि भवन दिल्ली में स्थापित कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मूल मंत्र मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस से काम किया जा रहा है, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि आम आदमी का जीवन अनावश्यक रूप से प्रभावित नहीं हो। इसी लक्ष्य को लेकर आम किसानों के लाभ के लिए कृषि मंत्रालय ने नया डिजिटल आयाम जोड़ा है।…

Read More

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और बलात्कार करने के दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता गुरुवार को मंगरुटिकर गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शराब बेचने गयी थी। शराब बेचकर देर शाम बहियार के रास्ते अपने ही गांव के तीन युवकों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान तीनों…

Read More