Author: Akshay Prajapati

रांची। सचिवालय सेवा संघ के द्वारा प्रोजेक्ट बिल्डिंग परिसर में नारेबाजी की गयी। संघ ने कहा कि संयुक्त सचिव के 24 पद और डिप्टी सेक्रेटरी के 41 पद सृजन पर सरकार ने सहमति दी थी, उसे वर्तमान में खत्म किया जा रहा है। इसके लिए कार्मिक सचिव पूरी तरह से जिम्मेवार हैं। संघ का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कार्मिक सचिव किसी के दबाव में काम कर रहे हैं और उनकी मंशा सचिवालय को आउटसोर्सिंग की ओर धकेलना की है, इसलिए मंशा पूरी होने नहीं देंगे। संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा…

Read More

रांची। मेडिका हॉस्पिटल ने कार्डियोलॉजी की सबसे जटिल प्रक्रिया टेवार में सफलता पायी है। उक्त जानकारी बुधवार को हॉस्पिटल ने पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि एक अत्यंत जटिल कार्डियोलॉजी प्रक्रिया है। थोरैसिक एंडोवास्कुलर आर्टेरियलरिपेयर (टेवार) में सफलता पाना बड़ी उलपब्धि है। यह प्रक्रिया एक गंभीर रोगी पर की गयी, जिसे रांची के अन्य तीन बड़े हॉस्पिटल ने इलाज के लिए स्वीकार नहीं किया था और रोगी को राज्य से बाहर ले जाने की सलाह दी थी। रोगी को शरीर की सबसे बड़ी धमनी, अवोर्टा, मेंदीवार फटने की गंभीर समस्या थी, आॅक्सीजन से चुरेशन गिर रहा था, रोगी असहनीय…

Read More

रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा बुधवार को चेक बाउंस से जुड़े केस में बकाया राशि देने के लिए तैयार हो गयी हैं। उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपये प्रार्थी अजय सिंह को देने की पेशकश की है। इसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए वह बुधवार को भी उपस्थित नहीं हुईं। साल 2017 से चल रहा चेक बाउंस का केस अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का केस चल…

Read More

रांची। शिबू सोरेन लोकपाल के उस आदेश को चुनौती दे सकते हैं, जिसमें लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआइ को जांच का आदेश दिया है। लोकपाल का आदेश आने के बाद कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की जा सकती है। दरअसल लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए सीबीआइ को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था। सीबीआइ को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश…

Read More

रांची। आलाकमान की कड़ी हिदायत के बाद कांग्रेस के चारों मंत्री दिल्ली से रांची लौट आये हैं। कांग्रेस विधायकों की शिकायत के बाद आलाकमान ने कांग्रेस के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल और बन्ना गुप्ता को दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली में कांग्रेस के मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कांग्रेस के मंत्रियों से दो टूक कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है, इसका यह मतलब नहीं है कि अन्य विधायक इसके लिए योग्य नहीं हैं। विधायक और जो मंत्री बने हैं, सभी एक…

Read More

सीएम ने गढ़वा को दी पांच योजनाओं की सौगात वैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की प्रक्रिया जारी गढ़वा/लातेहार। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को गढ़वा में 93 करोड़ की लागत से निर्मित पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें 60 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक समाहरणालय भवन, 15 करोड़ की लागत से बना बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, सात करोड़ रुपये से बना बहुप्रतीक्षित नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन, चार करोड़ की लागत का नवनिर्मित अंतरराज्यीय पालिका परिवहन पड़ाव और सात करोड़ की लागत से बना फुटबॉल स्टेडियम शामिल है। गढ़वा आने से पहले लातेहार में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार…

Read More

इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिये घटना का विवरण दिया चाकू की नोक पर सात लोगों ने मेरा बलात्कार किया दुमका। हंसडीहा इलाके में गैंगरेप की शिकार स्पेन की महिला ने कहा है कि दुष्कर्मी उसकी हत्या करना चाहते थे। उस महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने पूरी घटना का ब्योरा दिया है। इसके अनुसार महिला एक ट्रैवल ब्लॉगर है और वह अपने पति के साथ बाइक ट्रिप पर भारत आयी थी। इससे पहले यह दंपति पाकिस्तान और बांग्लादेश भी गया था। वीडियो में स्पेनिश महिला ने कहा, सात लोगों ने मेरा बलात्कार किया…

Read More

पहली बार स्थापना दिवस में कल्पना सोरेन होंगी शामिल रांची। झामुमो गिरिडीह जिला का 51वां स्थापना दिवस समारोह 4 मार्च को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों को होर्डिंग और हरा झंडा से पाट दिया गया है। शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों में दो दर्जन से अधिक तोरणद्वार बनाये गये हैं। गिरिडीह झंडा मैदान में मुख्य समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी। तैयारी की मॉनिटरिंग कर…

Read More

400 पार का संकल्प पूरा होगा,  झारखंड में 14 सीटों पर एनडीए की जीत होगी रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में युवा इंटक नेता, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे और उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार है। लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी पर बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान,…

Read More

रांची। झामुमो ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 17वें दिन रविवार को झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में उपवास रखा। मौके पर मुश्ताक आलम ने कहा कि एक आंदोलनकारी का बेटा हेमंत सोरेन रात-दिन लोगों की सेवा में लगा रहा, लेकिन भाजपा की साजिश के चलते काल कोठरी में बंद है। मुश्ताक ने कहा कि हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने पहले उन्हें अपने में शामिल करने का आॅफर दिया, लेकिन हेमंत सोरेन ने राज्य के जनादेश का सम्मान करते हुए उनके साथ जाने से मना कर दिया। तब केंद्र…

Read More

गलत नीति निर्धारण से प्रगति का पथ अवरुद्ध आप महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह आजसू में शामिल रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में वर्तमान हालात अच्छे नहीं हैं। इससे समाज का हर वर्ग दुखी और निराश है। साथ ही गलत नीति निर्धारण से प्रगति का पथ भी अवरुद्ध है। सुदेश महतो रविवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कइयों ने पार्टी की सदस्यता ली। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य और राज्य की राजनीति को नयी दिशा देने…

Read More