गोरखपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जब गोरखपुर में चुनावी रैली के लिए पहुंचे तो अचानक उनके मंच पर ‘योगी’ को देखकर लोग अवाक रह गए। हालांकि कुछ ही देर में पता चला कि यह सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं बल्कि उनके हमशक्ल सुरेश ठाकुर हैं। अखिलेश लगातार अपने मंचों पर योगी के हमशक्ल को लेकर घूम रहे हैं। योगी के गढ़ गोरखपुर में भी उन्होंने ऐसा ही किया। इस दौरान चुनावी मंच से अखिलेश ने योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला भी बोला। अखिलेश ने कहा कि ‘चौकीदार’ के साथ-साथ ‘ठोकीदार’ को भी हटाना है।…
Author: azad sipahi desk
भोपाल : लगभग आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने एक छह साल के मासूम पर हमला करके उसकी जान ले ली। बच्चे को बचाने आई मां पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम की है जब अवधपुरी इलाके के शिव संगम नगर में बच्चा एक मैदान में खेल रहा था। मासूम संजू का क्षत-विक्षत शव उसके घर में रात 9:30 तक ऐम्बुलेंस के इंतजार में पड़ा रहा। वहीं उसकी मां जो हाल ही में हुए ऑपरेशन से उबर रही थी, बिलखती रही। शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ बच्चे की मौत से दुखी स्थानीय लोगों ने इस…
दिल्ली : दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पर उन्हीं के उम्मीदवार के बेटे ने टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप वेस्ट दिल्ली से आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलबीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने लगाया है। उदय का दावा है कि आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनके पिता से टिकट के बदले 6 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, बलबीर ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज किया है। ‘पढ़ाई को नहीं दिए पैसे, टिकट लिया’ बलबीर के बेटे उदय ने इंटरव्यू में कहा…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। भारत के निरंतर दबाव के बीच पाकिस्तान ने सीमा पार तनाव को कम करने की पेशकश की है। भारत को यह आॅफर पाकिस्तानी सेना के जरिये दिया गया है। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारत को पाकिस्तानी सेना ने दोनों पक्षों के बीच संचार के संस्थागत सैन्य चैनल के जरिये यह आॅफर दिया है। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) निरंतर एक-दूसरे के संपर्क में हैं। इसी बातचीत के दौरान यह आॅफर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से विशेष सेवा…
राममूर्ति पाठक धनबाद। 20 लाख 44 हजार 802 मतदाता करेगे 20 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। पुरुषों की संख्या 935234 और महिलाओं की संख्या 1109541 है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ धनबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। लिहाजा प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को होने वाले मतदान पर जिले के 2378 बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मतदान के लिए छह सुपर जोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी, 260 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 145 माइक्रो आॅब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 238 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जायेगी। साथ ही 425 वीडियोग्राफर तथा…
एजेंसी सोनभद्र/गाजीपुर। छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार पर विराम के बाद प्रदेश की बची 13 सीटों की ओर दिग्गजों का रुख हो गया है। इसी क्रम में पीएम मोदी की शनिवार को पर्ू्वांचल के दो जिलों सोनभद्र और गाजीपुर में जनसभाएं हुईं। दोपहर 3.15 बजे पीएम मोदी सोनभद्र के मंच पर पहुंचे और जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी जाति ‘गरीब’ है और वह गरीबी मिटाने आये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार, उतना ही शक्तिशाली भारत।…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह मेरिट आधारित व्यवस्था के खिलाफ नहीं है। शीर्ष अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि मेरिट को सिर्फ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के संकुचित दायरे में ही नहीं देखा जाना चाहिए। इसका बड़ा सामाजिक उद्देश्य समाज के पिछड़े हिस्से के लिए समानता सुनिश्चित करना भी है। कर्नाटक सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को प्रोन्नति में आरक्षण दिए जाने के आदेश को बरकरार रखने का फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह…
अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महिषासुर से करते हुए कहा कि देश में शांति के लिए ‘बंगाल दुर्गा’ (ममता बनर्जी) को उन्हें हराना होगा। नायडू ने यह बयान गुरुवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर दिया जिसके बाद इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं और वह चुनाव हार जाने के डर से इस तरह के बयान दे रहे हैं। इससे पहले टीडीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा,’नायडू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
विशाखापत्तनम : दिल्ली कैपिटल्स का पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने का सपना शुक्रवार को टूट गया। दूसरे क्वॉलिफायर में उसे गत विजेता चेन्नै सुपर किंग्स ने 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नै की टीम 8वीं बार फाइनल में पहुंची है। रविवार को हैदराबाद में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमें चौथी बार आईपीएल फाइनल में भिड़ेंगी। दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और उसकी टीम 9 विकेट पर 147 रन ही बना पाई। चेन्नै ने धीमी शुरुआत के बाद फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन की हाफ सेंचुरी की बदौलत 19 ओवर…
New Delhi: भारत और फ्रांस की नौसेना ने शुक्रवार को हिंद महासागर में अपना सबसे बड़ा युद्धाभ्यास किया। दरअसल, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर के समुद्री मार्गों पर दुनियाभर की नजरें हैं। भारत और फ्रांस, चीन के बढ़ते आर्थिक प्रभाव तथा दक्षिण चीन सागर में तनाव पैदा करने वाले इसके क्षेत्रीय दावों को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में दोनों देशों के इस बड़े कदम को काफी महत्वपूर्ण और चीन के लिए संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। फ्रांस के बेड़े (जिसमें उसका एकमात्र एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल है) की कमान संभाल रहे रियर ऐडमिरल ऑलिवियर लेबास ने कहा,…
रांची। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास विगत दो दिनों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इससे कहीं न कहीं पूरे देश और राज्य में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद की गरिमा धूमिल हो रही है। ठाकुर ने कहा कि पीएम और सीएम दोनों लोग पद की गरिमा का ख्याल रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्व राजीव गांधी को लेकर बात कर रहे हैं, उनकी ससुराल को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी अपनी ससुराल और पत्नी का हाल बतायें और…