Author: azad sipahi desk
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर लॉकडाउन के चलते शराब न मिलने पर कई लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया। सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत हो गई है। 20 से ज्यादा और ऐसे लोग हैं जिन्होंने माना है कि उन्होंने भी सैनिटाइजर पिया है। सैनिटाइजर पीने से हुई इन मौतों के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
पंजाब के अमृतसर, बटाला और तरनतारन में जहरीली शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही थाना तरसिक्क के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में एसआईटी बनाई गई है, जो सारे मामले की जांच करेगी.
नक्सली संगठनों में नये बदलाव दिख रहे हैं। कई नक्सलियों का संगठन से मोहभंग होने लगा है। शायद यही कारण है कि एक साथ 12 नक्सलियों ने संगठन छोड़ दिया है। इनमें सात इनामी नक्सली शामिल हैं। इन सभी ने अलग-अलग समय में धीरे-धीरे इसी साल संगठन छोड़ा है। इन 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। संगठन छोड़कर
एस्सार पावर लिमिटेड के आवंटित प्लांट की नीलामी की तैयारी की जा रही है। कंपनी को लातेहार के चंदवा में पावर प्लांट बनाने के लिए अशोका और चकला कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था। कंपनी को पावर प्लांट बनाने के लिए कोल ब्लॉक 1993 में आवंटित किया गया था, जिसे 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया। कंप
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की झारखंड इकाई एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि उसके कुछ विधायकों ने सरकार (मंत्रियों) और संगठन के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेताओं के पास शिकायत की है। इन विधायकों की शिकायत यह है कि सरकार और संगठन में इन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही है, इनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड को पहली बार उसका हक मिला है। गुरुवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार सरकारी जमीन पर खनन के मुआवजे के तौर पर राज्य को ढाई सौ करोड़ रुपये मिले हैं। कोल इंडिया के जबड़े से पहली बार इतनी रकम राज्य सरकार ने
देवघर में जमीन घोटाले के नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी भले ही यह कहते रहें कि जमीन के मामलों में वे नहीं पड़ते, लेकिन देवघर में तो पुलिस ही जमीन कब्जा कर रही है। कोलकाता निवासी स्वाधीनता सेनानी गीता मोहन घोष के पुत्र असीम मोह
: बिहार में पाबंदियों के साथ अनलॉक 3 से 1 अगस्त से लागू होगा। बिहार की नीतीश सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र के अनलॉक-3 के आदेश को बिहार में पूरी तरह से लागू नहीं किया है। राज्य सरकार ने इसमें कुछ पाबंदियों के साथ अनलॉक-3 लागू किया है। दरअसल केंद्र ने इस मामले में राज्यों को अपने हिसाब से नियम तय करने का अधिकार दे रखा है।
