Browsing: स्पेशल रिपोर्ट

आज खबर विशेष में हम बताने जा रहे हैं झारखंड के सबसे बाहुबली और चर्चित परिवार में दो भाइयों के बीच छिड़ी जंग की। आज सिंह मेंशन में मौजूद दो भाई और सूर्यदेव सिंह के वंशज झरिया विधायक संजीव सिंह और उनके छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह आमने-सामने हो गये हैं। दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ चुका है कि कभी भी खूनखराबा हो सकता है। दोनों भाइयों के तनाव पर सिर्फ परिवार ही नहीं, राजनीतिक दलों और पूरे कोयलांचल की नजरें भी गड़ी हैं। कहा जा रहा है कि एक ग्रुप की नजरें खास तौर पर सिंह मेंशन पर गड़ी हैं, जो इस परिवार को मटियामेट कराने पर तुला है। दोनों भाइयों के बीच अब विवाद इतना बढ़ चुका है कि किसी भी दिन उनके समर्थकों के बीच गोली बारी की खबरें आ सकती हैं। पेश है आजाद सिपाही की एक रिपोर्ट।

आज के खबर विशेष में हम चर्चा कर रहे हैं झारखंड मुक्ति मोरचा और विपक्षी दलों के बीच पनप रहे रिश्तों के नये रंग की। बुधवार को राजधानी में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर विपक्षी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसे महत्वपूर्ण कहना इसलिए उचित होगा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विपक्षी दलों की यह पहली संयुक्त बैठक है, जो लोकसभा चुनाव के बाद हुई। इस बैठक के बाद जो नयी बात देखने को मिली वह यह कि झामुमो कहीं न कहीं 50 फीसदी सीटों के दावे से पीछे हटता दिख रहा है। यह बड़ी बात है। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भी हेमंत सोरेन के सुर नरम दिखे। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं। पर गौरतलब बात है कि उनका अंदाज बदला हुआ था। बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 32 सीटें जो फिलहाल विपक्ष के पास हैं, वे यथावत रहेंगी। यानी जिन दलों के उम्मीदवार वहां से जीते हैं, उन पर उनका ही अधिकार रहेगा। अब संबंधित दल उम्मीदवार बदले ना बदलें, उन पर निर्भर है। इसके अलावा छह सीटें, जो झाविमो के खाते में गयी थीं, पर जीते हुए विधायक पाला बदल कर बीजेपी में चले गये, वे भी यथावत रहेंगी। यह बड़ा निर्णय है और बताता है कि विपक्षी दलों में कहीं न कहीं झामुमो का दबदबा कम हुआ है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पर इसका सीधा प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ने जा रहा रहा है, यह स्पष्ट है। पेश है हमारे समन्वय संपादक दीपेश कुमार की रिपोर्ट।

रांची/खूंटी। खूंटी के कोचांग में देशतोड़क पत्थलगड़ी के अगुआ रहे ग्राम प्रधान सुखराम की शनिवार देर रात गोली मार कर…

एकरा मसजिद के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला
मेडिका में हो रहा इलाज, पहुंचे सांसद-मंत्री, परिजनों को बढ़ाया ढांढस
दुकान बंद कर घर जा रहे थे विवेक-दीपक, भीड़ ने नाम पूछा और फुटबॉल की तरह उछाल-उछाल कर पीटा
हेथू की घटना अगर मॉब लिंचिंग है, तो फिर एकरा मसजिद की घटना को क्या कहेंगे

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के सिर से एक बार फिर गांधी-नेहरू परिवार का साया उठ गया है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के फौरन बाद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यसमिति के सामने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव दिया था और तीन जुलाई को उन्होंने औपचारिक रूप से पद छोड़ दिया। इसके साथ ही कांग्रेस आज की तारीख में न केवल अध्यक्ष विहीन हो गयी है, बल्कि इसकी कमान भी अब गांधी-नेहरू परिवार के हाथों में नहीं रही। आजादी के बाद यह चौदहवां मौका है, जब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर इस परिवार का कोई सदस्य नहीं है। अंतिम बार 1996 में इस परिवार के बाहर के सीताराम केसरी को अध्यक्ष बनाया गया था। 1998 में उन्हें हटा कर सोनिया गांधी ने यह पद संभाला और पिछले डेढ़ साल से राहुल गांधी इस पद पर थे। अब जबकि राहुल गांधी ने पद छोड़ दिया है, कांग्रेस के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। चर्चा इस बात की हो रही है कि अब इस पार्टी का क्या होगा। आखिर राहुल गांधी को पद क्यों छोड़ना पड़ा और उनके बाद कांग्रेस का भविष्य क्या है, इन सवालों का जवाब तलाशती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।

रांची। झारखंड के विधायकों का विवादों से गहरा नाता रहा है। खासकर यौन शोषण के आरोप न पर खूब लगते रहे हैं। झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव अभी यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। देवघर की पुलिस उन्हें गोड्डा से रांची तक वारंट लेकर तलाश रही है। लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आये हैं। वैसे, झारखंड में अब तक आधा दर्जन माननीयों पर यौन उत्पीड़न का सीधा आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं, एक दर्जन से अधिक नेताओं की चर्चा भी राजनीतिक गलियारे में खूब धूम मचायी, लेकिन यह पब्लिक डोमेन में नहीं आ पाया। झारखंड गठन के बाद से खादी पर दाग लगने की शुरुआत हुई। वैद्यनाथ राम, सत्यानंद झा बाटुल, शिवपूजन मेहता और ढुल्लू महतो भी इन आरोपों को झेल चुके हैं। यहां की राजनीति के लिए यह कोई नयी बात नहीं है। आरोप और राजनीति का झारखंड में चोली-दामन का साथ है। समय-समय पर सत्ता के गलियारे में ऊंची पहुंच रखनेवाले राजनेताओं की खादी पर गंदगी के धब्बे लगते रहे हैं। आज उन्हीं राजनेताओं पर प्रकाश डाल रहे हैं दीपेश कुमार।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार अजीब धर्म संकट में फंसे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में भाजपा से उनकी दूरी के बाद यह संकट और गहरा गया है। सुशासन बाबू के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के बाद यह सोच रहे हैं कि उनकी लोकप्रियता राज्य में बढ़ी है, लेकिन हकीकत इसके एकदम विपरीत है। नीतीश ने बेशक लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतीं, लेकिन यह जीत उन्हें भाजपा के कंधे पर सवार होने के कारण मिली। अब राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। इसमें ही नीतीश की असली परीक्षा होगी। राजनीतिक रूप से नीतीश एक ऐसे तिराहे पर खड़े हैं, जहां का हर रास्ता उनके राजनीतिक कैरियर की गिरावट की ओर ही जाता है। नीतीश कुमार की इस स्थिति पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से इस इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सरायकेला में मॉब लिंचिंग की घटना से पूरी दुनिया में चर्चा में आये कोल्हान में पिछले एक महीने के दौरान कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जो पहले झारखंड में नहीं हुई थीं। दो साल पहले भी बच्चा चोर गिरोह की अफवाह इसी इलाके से शुरू हुई थी और कम से कम आठ लोगों की हत्या हुई थी। आखिर झारखंड के सबसे समृद्ध और विकसित इलाके को किसकी नजर लग गयी है, या यह सब किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। कोल्हान प्रमंडल की चिंताजनक स्थिति पर आजाद सिपाही एसआइटी की खास रिपोर्ट।

झारखंड का कोयलांचल, यानी धनबाद बाहुबलियों के पनाहगाह के रूप में पूरी दुनिया में चर्चित है। इतिहास गवाह है कि काले हीरे का यह इलाका कभी बाहुबलियों के बिना नहीं रहा। चाहे सूरजदेव सिंह हों या नौरंगदेव सिंह, राजीव रंजन सिंह हों या सुरेश सिंह, या फिर राजू यादव, कोयलांचल के इलाके में हमेशा बाहुबलियों का दबदबा कायम ही रहा। कोयलांचल के बाहुबलियों की सबसे खास बात यह है कि ये सभी पूर्वांचल से यहां आये। हालांकि झारखंड बनने के बाद से कुछ स्थानीय दबंग जैसे ढुल्लू महतो और फहीम खान भी इस फेहरिस्त में शामिल हुए। समय बीतने के साथ इन बाहुबलियों में से कुछ ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमायी और सांसद-विधायक तक बने। अभी कोयलांचल में एक नये बाहुबली की धमाकेदार इंट्री हुई है। इसका नाम है विनीत सिंह। मूल रूप से चंदौली का रहनेवाला विनीत सिंह यूपी विधान परिषद का सदस्य रह चुका है। विनीत सिंह की कोयलांचल में इंट्री से इलाके में नयी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। दस गाड़ियों का काफिला और एक दर्जन गनर के साथ चलनेवाला आखिर कौन है विनीत सिंह और कोयलांचल में इसके आने का क्या मतलब है, इस बारे में आजाद सिपाही एसआइटी की खास रिपोर्ट।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के लिए रांची में बना सोहराय भवन गले का फांस बनता नजर आ रहा है। आजाद सिपाही के 23 नवंबर 2016 के अंक में छपी खबर का असर अब देखने को मिल रहा है। आजाद सिपाही ने विस्तार से बताया था कि किस तरह हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर रांची में 48 डिसमिल जमीन एक आदिवासी राजू उरांव से औने-पौने दाम में खरीद कर उस पर आलीशान मैरेज हॉल बना लिया है। इस खबर के बाद राज्य सरकार ने विभिन्न स्तरों से जांच करायी। जांच रिपोर्ट पर महाधिवक्ता से राय ली और इसके बाद अब कार्रवाई के लिए रांची के कमिश्नर को आदेश दिया है। इस आदेश के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। एक ओर जहां झामुमो इस मामले को आसन्न विधानसभा से जोड़ कर देख रहा है, वहीं भाजपा का मानना है कि कानून अपना काम कर रहा है। पेश है ज्ञानरंजन की रिपोर्ट।